32 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों को जारी हुआ नोटिस-अमेठी

Amethi Live

गौरीगंज :सरकार द्वारा माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए एक सूची मांगी गई थी। इसी के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश ने सभी सरकारी, वित्त विहीन व अनुदानित विद्यालयों से शिक्षकों का ब्यौरा मांगा था। जिसके तहत शिक्षकों के भुगतान व मानदेय की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। इनमें 32 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों द्वारा निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया गया। जिस पर नाराज डीआईओएस ने सभी विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि सप्ताह भर के भीतर ब्यौरा न देने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post