मुसाफिरखाना :क्षेत्र के खरगीपुर गांव के जूनियर हाईस्कूल परिसर में शुक्रवार की सुबह आठ बजे के लगभग ओमप्रकाश पाठक पुत्र रामसुख निवासी पूरे हीरबल मजरे उलरा, थाना मुंशीगंज अमेठी की क्षत विक्षत लाश खरगीपुर जूनियर हाईस्कूल परिसर में पायी गई। पुलिस की मानें तो मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से कई निशान पाये गये हैं। मृतक के कपड़े पूरी तरह फटे थे। ग्रामीणों की मानें तो मृतक गुरुवार की शाम पूरे लिलई निवासी शोभनाथ तिवारी के घर से लौटकर वापस अपने घर जा रहा था। शोभनाथ तिवारी के घर मृतक के बड़े भाई की ससुराल है। युवक दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। भाई के ससुराल में दो दिन बाद लड़की की शादी है। उसी की तैयारी में युवक कल घर से गैस सिलिंडर देने पूरे लिलई आया था और देर शाम वापस घर लौटकर जा रहा था। रास्ते में उसके किसी परिचित का फोन आया और युवक के साथ बाइक से कहीं गया। हत्या की सूचना पर सीओ सिद्धार्थ तोमर मय फोर्स मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भिजवाया। कोतवाली में मृतक के बड़े भाई जगदीश पाठक ने हत्या की तहरीर दी है। जिसमें महेंद्र नाम के युवक के ऊपर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
Tags:
amethi