बैंक शाखाएं लगातार कैश संकट से जूझ रही हैं। शुक्रवार को भी बैंकों में भुगतान को लेकर मारामारी मची रही। कम कैश मिलने से शहर की कई शाखाओं पर दोपहर बाद पैसा खत्म हो गया। ग्रामीण क्षेत्र की 80 बैंक शाखाओं पर करेंसी न पहुंचने से एक भी खाताधारक को नकद भुगतान नहीं दिया जा सका। बैंक शाखाओं पर नो कैश की नोटिस चस्पा कर दी गई।
करेंसी चेस्ट की कमी को दूर कर पाने में आरबीआई सफल नहीं हो पा रही है। जिले की प्रमुख बैंक शाखाओं में पर्याप्त कैश न होने से पेमेंट की मारामारी मची है। कैश लोड कम मिलने से चंद घंटे में ही शाखाएं कैशलेस हो जा रही हैं। जिन रुपयों का चलन मार्केट में है, उसे जमा करने का ग्राफ नहीं बढ़ पा रहा है। इस वजह से भी भुगतान करने में बैंक अधिकारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
शुक्रवार को भी बैंकों में कैश का संकट गहराया रहा। आईओबी की शाखा में बृहस्पतिवार को हुए बवाल के बाद शुक्रवार को सिर्फ आठ लाख रुपये ही भेजा गया। यह पैसा चंद घंटों में ही खाताधारकों को वितरित कर दिया गया। दोपहर बाद भुगतान करने से बैंक अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए। सबसे अधिक समस्या ग्रामीण क्षेत्र की बैंकों में रही। कई शाखाओं पर पिछले दो-तीन दिन से करेंसी का संकट चल रहा है।
शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 80 शाखाओं पर कैश का अभाव रहा। ग्रामीण बैंक के अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ से करेंसी चेस्ट नहीं पहुंचा। इस वजह से भुगतान की व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। कूरेभार, बल्दीराय, कुड़वार, मोतिगरपुर, जयसिंहपुर, कादीपुर, अखंडनगर, दोस्तपुर, धनपतगंज आदि स्थानों पर स्थित शाखाओं में कैश का संकट अभी दूर नहीं हुआ है। (अमर उजाला)

Tags:
sultanpur