
बाजारशुकुल :थाना मुख्यालय से मात्र एक किमी दूर स्थित ग्राम पूरे लदयी निवासी दयाशकर दूबे गुरुवार की रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। कि चोर उनके घर के पिछवाड़े से दीवार कूदकर घर में घुस गए और कमरे में रखे पांच बक्से छत के रास्ते उठा ले गए। घर से थोड़ी ही दूर पर ले जाकर उसमें रखे सोने-चादी के जेवर, नकदी व कपड़े ले कर भाग निकले। सुबह जब पीड़ित की पत्नी ने कमरे का दरवाजा खुला देखा और इसकी सूचना पति दयाशकर को दी। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दूसरी घटना के अनुसार पड़ोस के दक्खिन गाव में चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। उक्त गाव निवासी कल्लू रैदास, राम उजेरे व कृष्ण कुमार के घर चोरो ने धावा बोला कर नगदी व जेवरात पर हाथ साफ किया। पीड़ितों ने बताया कि उन सबने पुलिस को घटना की लिखित सूचना दी है।
जिला मुख्यालय गौरीगंज के चिकमंडी में स्थित गोविंद की गल्ला दुकान पर चोरो ने धावा बोला। पीड़ित ने बताया कि दुकान में रखा पांच हजार की नगदी समेत जरूरी कागजात भी चोर उठा ले गए है। पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
Tags:
amethi