
गौरीगंज :जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकांत पांडे ने जिले के सभी एडीओ पंचायतों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि वे गांवों में जाकर खंड प्रेरकों व कम्प्यूटर आपरेटरों से प्रतिदिन रिर्पोट लें। साथ ही उनकी हाजिरी लेने के अलावा काम की समीक्षा भी करें। एमआईएस फीडिंग और फोटो अपलोडिंग की भी जानकारी ली। डीपीआरओ ने कहा कि अधूरे पड़े सभी कामों को जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने सख्त हिदायत दिया कि सभी लोग अपने कार्यो को ठीक ढंक से करें। और सुबह शाम गांव में जाकर ग्रामीणों से मिल कर उन्हें स्वच्छता व शौंचालय के बारे में जागरुक करे। इसमे लापरवाही करने वालों की सेवा समाप्ति करने की चेतावनी भी दिया है। वहीं जिला समंवयक स्वच्छ भारत ग्रामीण उद्धव राय व आरपी सिंह ने भी खुले में शौंच मुक्त गांव बनाने के बारे में जानकारी दी है।
Tags:
amethi