श्रम विभाग द्वारा साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया-अमेठी

Amethi Live

तिलोई :  उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्म कार कल्याण बोर्ड के तत्वाधान में कोटवा गांव में साइकिल सहायता योजना के तहत शिविर लगाया गया। जिसमें 150 श्रमिकों को साइकिले वितरित की गयी।
शिविर में आये मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष कृ ष्ण कु मार सिंह मुन्ना ने कहा कि केंद्र की सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए तमाम लाभकारी योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने प्रधानों का आवाहन कर कहा कि श्रमिकों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आगे आवे और लोगों को जागरूक कर उन्हें इसका लाभ दिलाने में सहभागी बने। 

Post a Comment

Previous Post Next Post