
बाजारशुकुल : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के गाव निवासी रवींद्र तिवारी व ग्राम प्रधान राजेश के बीच गांव में भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। एक भूमि पर ग्राम प्रधान ने खड़ंजा बना लिया था तो दूसरी तरफ रवींद्र ने नाली खोद दी थी। गुरुवार की शाम सात बजे के लगभग एसडीएम व सीओ भूमि की नाप कराने गए थे। जहां उन्होंने ग्राम प्रधान द्वारा खड़ंजा मार्ग को उखाड़कर दीवार बना लेने को अवैध करार देते हुए दीवार को तोड़वा दिया। इसके साथ ही अधिकारियों ने रवींद्र को विवादित भूमि पर गडढा पाटने का आदेश दिया।
वह गडढा पाट ही रहा था कि इसी बीच प्रधान पक्ष के लोगों ने उसपर हमला कर दिया। गाव में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी के मौजूद होने के बाद भी लुक छिप कर फायरिंग शुरु हो गई। गाव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसे देखते हुए आस-पास के जगदीशपुर, कमरौली की पुलिस भी मौके पर तैनात की गई है। समाचार लिखे जाने तक गाव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
Tags:
amethi