
रामपुर। यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने फिल्म अभिनेत्री व पूर्व सांसद जया प्रदा पर ऐसा बयान दे दिया है, जिसपर विवाद हो सकता है।
आजम खान ने एक प्रोग्राम के दौरान कहा कि- देखो, क्या-क्या वक्त गुजरे हैं मेरे साथ। मैं पार्टी को बनाने वाला। वर्षों मैं और मुलायम सिंह एक ही गाड़ी में बैठ कर गांव-गांव गए। पार्टी बनाई।
सरकार बनी, तो मुझे ही निकाल दिया गया और वह भी किसके कहने पर एक दल्ले के कहने पर और एक नाचने वाली की ख्वाहिश पर और नाचने वाली कौन सी, जिसका डांस पूरी दुनिया में आम्रपाली के नाम से मशहूर हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आजम ने कहा कि वे दो बार मेरी सांसद रहीं पर मैंने तो एकबार भी उनका ठुमका नहीं देखा। मेरे सामने तो एकबार भी नहीं नाची।
Tags:
uttar pradesh