
मुसाफिरखाना। एक तरफ जहॉ सरकारे गरीबो को सुविधाए मुहैया कराने के लिए सतत प्रयासरत है तो दूसरी तरफ कोटेदार शासन की मंशा को चूना लगाते हुए जनता का शोषण कर रहे हैमुसाफिरखाना विकासखंड के रंजीतपुर ग्रामसभा के कोटेदार साईं शरण द्वारा राशन व केरोसीन के वितरण में व्यापक पैमाने पर धांधली की गई है ग्रामीणों द्वारा जब इस बात का विरोध किया गया तो कोटेदार ने हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी दी है जिसकी शिकायत ग्रामीणो ने आपूर्ति निरीक्षक से की है दिये गये शिकायती पत्र मे ग्रामीणो ने आरोप लगाया है कि केरोसीन तेल का वितरण प्रत्येक कार्डधारक को १लीटर किया गया है और शासन द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक २२ रूपया प्रतिलीटर वसूला गया है तथा लाल कार्डधारको को ३२ किलो अनाज दिया गया है तथा उसमे भी निर्धारित बाट से न देकर घटतौली की जाती है जबकि शासन द्वारा पैतीस किलो अनाज दिये जाने का प्रावधान है कोटेदार द्वारा प्रत्येक माह इसी तरह वितरण किया जाता है तथा कोई भी पर्यवेक्षक दुकान पर उपस्थित नही रहता जो कि शासन की मंशा पर सवाल खडा करता है और गरीबो का हक मारा जा रहा है ग्रामीणो ने कोटे को निलम्बित कर कोटेदार पर कार्यवाही की गुहार लगाई है शिकायत करने वालो मे मकरन्द गंगाराम संतोष कुमार दानबहादुर बुधराम समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीण शामिल है।
Tags:
amethi