सरकारी स्कूलों पर संकट का साया-अमेठी

Image result for school

मुसाफिरखाना। एक तरफ जहां पर सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की बात करती हैं और सस्ती शिक्षा देने का दावा करती है तो वही दूसरी तरफ प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने पर तुले है तथा जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से गैर मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूल बाढ़   की तरह खुल रहे है बात करते हैं मुसाफिर खाना तहसील स्थित जूनियर हाईस्कूल विद्यालय की अच्छी बिल्डिंग व खुली जगह होने के बावजूद भी विद्यालय बंद होने की कगार पर है जिसका प्रमुख कारण गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय है जो मानक को दरकिनार कर विद्यालय की 500 मीटर की दूरी में ही संचालित हो रहे हैं और सरकारी विद्यालय बंद होने की कगार पर है इन गैर  मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अच्छी शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का शोषण किया जाता है तथा बच्चों का भविष्य असुरक्षित रहता है मानकों को दरकिनार कर भवन का निर्माण किया जाता है जो कभी भी गिर सकता है तथा ऐसी घटनाएं होती रहती हैं जूनियर हाईस्कूल के 200 मीटर की दूरी पर ही मदर टेरेसा स्कूल अत्रेय पब्लिक स्कूल और आधा दर्जन से अधिक विद्यालय संचालित है जो की पूरी तरह से गैर मान्यता प्राप्त है परंतु शासन इन पर कभी ध्यान नहीं देता है सूत्रों की माने तो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बाबूओ से इनकी मजबूत पकड़ होती है और यह धडल्ले से अभिभावकों का शोषण करते रहते हैं और इन पर कोई कार्यवाही नहीं होती इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक से बात करने पर बताते हैं कि जल्द ही कार्यवाही होगी परंतु नतीजा ढाक के तीन पात ही निकलता है अगर यही स्थिति रही और समय रहते प्रशासन नहीं चेता तो सरकारी विद्यालय बंद हो जाएगा और गरीबो से शिक्षा की दूरी बढती जायेगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post