समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच पार्टी महासचिव अमर सिंह ने मुलायम सिंह के फैसले का समर्थन किया है.
समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में अमर सिंह ने अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव का ज़िक्र करते हुए कहा, ''वे पार्टी को तबाह कर रहे थे.''
श्रीमद भगवत गीता का हवाला देते हुए अमर सिंह ने कहा, ''रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, बेटा करेगा राज बेचारा बाप जंगल जाएगा.''
अमर सिंह ने कहा कि जो भी मुलायम सिंह के ख़िलाफ़ जा रहा है, वो अनैतिक कार्य कर रहा है जिसकी वे भर्त्सना करते हैं.
शुक्रवार को देर शाम रामगोपाल यादव और अखिलेश यादव को पहले कारण बताओ नोटिस दिया गया और कुछ देर बाद ही मुलायम सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस करके दोनों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने की घोषणा की.
ये कार्रवाई गुरुवार को अखिलेश यादव की ओर से घोषित उम्मीदवारों की लिस्ट के कारण की गई. पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता करार दिया है.
Tags:
uttar pradesh