बग़दाद: दो धमाकों में 21 लोगों की मौत


बग़दाद 

इराक़ की राजधानी बग़दाद में अधिकारियों के मुताबिक़ एक बाज़ार में दो बम धमाके हुए हैं जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग घायल हुए हैं.
बीबीसी हिंदी में छपी ख़बर के अनुसार गृह मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से कहा जा रहा है कि एक धमाका आत्मघाती हमलावर ने किया और दूसरा धमाका आईईडी से किया गया.
अभी तक किसी गुट ने इन धमाकों की ज़िम्मेदारी नहीं ली है.
इराक़ की राजधानी बग़दाद में पिछले दिनों भीड़भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाकर कई चरमपंथी हमले किए गए हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post