अमेठी : शनिवार को बाई पास स्थिति एक होटल में भाजपा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव यज्ञ नारायण उपाध्याय, सपा नेता हरिकेश सिंह, संग्रामपुर के कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत सदस्य समरजीत सिंह बिल्डर, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता वेदप्रकाश तिवारी सहित दर्जनों प्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि आज जिन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की वह लोग एक राजनैतिक स्तंभ है। इन लोगों के आने से पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी। भाजपा का दामन थामने वाले सभी नेताओं ने कहा कि वह भाजपा के विचारों से काफी प्रभावित है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के लिए काम करती है। पार्टी की मजबूती के लिए पूरा संघर्ष किया जाएगा। पार्टी जो भी दायित्व देगी उस पर सौ फ सद दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष उमाशकर पांडे ने सभी नेताओं को पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी।
Tags:
amethi