
नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर व गायिका सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में सपना स्टेज पर एक बच्चे के साथ डांस करती नजर आ रही है।
ये वीडियो हरियाणा में हुए किसी प्रोग्राम का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे इस वीडियो में सपना स्टेज पर एक बच्चे के साथ मजाकिया अंदाज में डांस के दौरान बच्चे को इशारे करती नजर आ रही है।
इस वीडियो को 29 नवंबर को यूट्यूब पर शेयर किया गया है और अब तक इसे सवा 8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
देखें वीडियो :