मुंबई में हेलीकॉप्टर क्रैश, जिंदा जले सभी लोग



मुम्बई।  मुंबई में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में चार लोगों के मारे जाने की खबर है। मुंबई के गोरेगांव के एक बड़े होटल के पास ये हादसा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है।

 इससे पहले पश्चिम बंगाल के सुकना सैन्य शिविर में एक चीता हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण सेना के तीन अधिकारियों की मौत हो गई और एक जूनियर कमीशन अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर उस समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जब वह एक नियमित मिशन से सिलिगुड़ी के नजदीक सुकना में स्थित शिविर के हेलीपैड की ओर लौट रहा था। इस हादसे में तीन अधिकारियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक जेसीओ घायल है, जिसे गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post