नोटबंदी: अबतक की सबसे शर्मनाक खबर, गार्ड ने दिया महिला को धक्का, भीड़ में कुचलकर मौत




लुधियाना। बेटी की शादी के लिए नोटबंदी के चलते पिछले 5 दिन से बैंक की लाइन में लगी महिला की मौत हो गई।

लुधियाना स्थित पंजाब नेशनल बैंक में आशा रानी पांच दिन से रोज रुपये निकलवाने के लिए घर से निकलती थी, लेकिन बारी आने से पहले ही कैश खत्म होने की बात कह वापस भेज दिया जाता। 

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार सुबह भी वह पांच बजे बैंक के बाहर खड़ी हो गई। पड़ोस में रहने वाली निशा भी थी, जिसने उन्हें बताया कि बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने आशा को धक्का मारा जिससे वह गिर गई और भीड़ ने उसे कुचल दिया।

गुस्साए परिजनों ने बैंक के बाहर जोरदार हंगामा किया, जिसके बाद बैंक वालों ने बैंक बंद कर दिया। बैंक के बाहर मौजूद लोगों ने भी पीड़ित परिवार का साथ दिया और रोड जाम कर दिया। 

सूचना मिलने के बाद एसीपी सेंट्रल अमनदीप सिंह बराड़, थाना डिवीजन दो, तीन और छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह प्रदर्शनकारियों को शांत कर जाम खुलवाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post