
नईदिल्ली। चुनाव में जीतने के बाद अक्सर बधाईयों का सिलसिला शुरू होता है। हारने वाला प्रत्याशी भी जीतने वाले को बधाई देता है। विरोधी भी चुप हो जाते हैं। कुछ समय के लिए माहौल अच्छा ही अच्छा होता है परंतु अमेरिका में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत का सड़कों पर विरोध हो रहा है। बॉस्टन से लेकर लॉस एंजेलिस तक हजारों लोग रोड पर उतर आए हैं। लोगों के हाथ में 'नॉट माई प्रेसिडेंट, नॉट टुडे' लिखे बैनर देखे जा रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव जीतने की घोषणा बुधवार दोपहर को हो गई थी। इसके बाद लोग रोड पर विरोध करने के लिए उतर आए हैं। रोड को कचरे से गंदा किया जा रहा है। अमेरिकी शहर बॉस्टन से लेकर लॉस एंजेलिस तक हजारों लोग रोड पर उतर आए हैं। लोगों के हाथ में 'नॉट माई प्रेसिडेंट, नॉट टुडे' लिखे बैनर देखे जा रहे हैं।
कहा जा रहा है प्रदर्शनकारी हिलेरी क्लिंटन के समर्थक हैं। समर्थक रोड को गंदा कर रहे हैं। कुछ जगहों पर पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए बल का प्रयोग भी करना पड़ा। इसमें कुछ प्रदर्शनकारियों को चोट भी लगी है।
Tags:
world