जायसी की जयंती पर अवकाश की मांग-अमेठी

 
अमेठी(जायस)-सिमनानी एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी भटगवां के अध्यक्ष मो. ताहिर फारूकी के पत्र को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने शासन को लिखे पत्र में कहा है कि नव सृजित जनपद अमेठी के विश्व प्रसिद्ध महाकवि व सूफी संत मलिक मोहम्मद जायसी का जन्मदिवस छह जुलाई को मनाया जाता है। मलिक मोहम्मद जायसी भारतीय साहित्य जगत के सिरोमणि कवि व उदार सूफी संत रहे हैं। इन्होंने अपने समय में उच्च कोटि की साहित्यक रचनाओं के साथ-साथ प्रसिद्ध महाकाव्य पदमावत की रचना की है। जायसी भक्तिकाल की निर्गुण प्रेमाश्रयी धारा के कवि हैं। 

इनकी रचनाओं में ¨हदू मुस्लिम मान्यताओं व विचारधाराओं में कोई भेदभाव नहीं है। जिले के जायस नगर में छह जुलाई को इनका जन्म हुआ था। ऐसे में जायसी के जयंती पर निर्बधित अवकाश पर लोगों की मांग पर जिलाधिकारी ने शासन को संस्तुति सहित आवश्यक कार्रवाई करने हेतु पत्र लिखा है। जिलाधिकारी ने कहा कि सोसाइटी और आम जन मानस की भावना को ध्यान में रखते हुए शासन से अवकाश पर विचार करने हेतु पत्र भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post