परिषदीय स्कूलों में सुधार के लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक की-अमेठी



परिषदीय स्कूलों में सुधार के लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की |
बैठक में बीएसए ने सभी को शिक्षा में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत रहने की बात कही। लापरवाह शिक्षकों पर अंकुश लगाने के लिए उनके विद्यालयों की जांच करने तथा कार्रवाई के लिए जांच आख्या कार्यालय को भेजने के लिए कहा।
बीएसए राजकुमार पंडित ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की शैक्षिक गुणवक्ता के आकलन के लिए विद्यालयों की समय समय पर जांच की जाए। जांच के दौरान कर्तव्यों का निवर्हन न करते पाये जाने वाले शिक्षकों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाये। बैठक में विद्यालयी संबंधी एमडीएम रजिस्टर, छात्र उपस्थिति रजिस्टर, शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर, विद्यालय की साफ-सफाई समेत विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post