सुलह समझौते से वादों को निपटाने का हो प्रयास-अमेठी

मुसाफि रखाना : स्थानीय तहसील सभागार में बुधवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सिविल जज रवि प्रकाश शाहू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
शिविर में मौजूद सिविल जज ने उपस्थित अधिवक्ताओं तथा मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सुलह-समझौता के आधार पर वादों को निपटाने का प्रयास किया जाना चाहिए। इससे मुकदमों की बाहुल्यता में कमी आएगी । सिविल जज ने मोटर वाहन अधिनियम, आबकारी ऐक्ट सहित अन्य मुकदमों के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर बार अध्यक्ष गुरूप्रसाद त्रिपाठी, नायब तहसीलदार विद्यासागर मिश्रा, अधिवक्ता बल्देव सिंह, मो. उमर, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम लाल श्रीवास्तव, कृ ष्णानंद मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।(साभार-दैनिक जागरण)

Post a Comment

Previous Post Next Post