500-1000 के नोट बंद होते ही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट‍्स ने बंद की कैश ऑन डिलीवरी सेवा



नई दिल्ली।  भारत सरकार द्वारा 500 और 1,000 रुपए के वर्तमान नोट बंद किए जाने की घोषणा का असर दिखना शुरू हो गया है। ई-कॉमर्स कंपनियों ने मौके को भांपते हुए कैश ऑन डिलिवरी ऑप्शन बंद कर दिया है। कम से कम अभी के लिए तो यह डिसेबल है। 

यानी अब आप कोई सामान ऑर्डर करेंगे तो आपको डेबिट, क्रोडिट या इंटरनेट बैंकिंग से पेमेंट करना होगा। इसमें फ्लिपकार्ट, अमेजन और स्‍नैपडील शामिल हैं।

अमे‍जन से कैश ऑन डिलीवरी विकल्‍प सेलेक्‍ट करने पर एक संदेश दिखाया जा रहा है कि हमने कैश ऑन डिलीवरी को स्‍थगित कर दिया है ताकि आपके पास जरूरी पेमेंट्स के लिए कैश बचा रहे। संदेश में लोगों से अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड्स या नेट बैंकिंग का इस्‍तेमाल खरीदारी के लिए करने की सलाह दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post