
मुसाफि रखाना : गलवार की देर शाम कस्बे के वार्ड संख्या चार व पांच में विद्युत विभाग के एक्सईएन भरत कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने घरों में इलेक्ट्रॉनिक मीटरों की पड़ताल की। एक्सईएन भरत सिंह ने बताया कि नगर पंचायत मुसाफि रखाना में बिलिंग शत प्रतिशत ऑनलाइन कर दी गई है। इसके लिए महकमे की ओर से पूरी तैयारी पूरी कर ली गई है। जेई रमेश कु शवाहा की मानें तो दो दिन के भीतर 60 मीटर घरों में लगाए गए, वहीं 20 जले मीटर भी टीम ने बदले। बताया कि ऑनलाइन बिल के लिए जनसेवा केंद्रों पर दस रुपये भुगतान कर कस्बेवासी अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं।
Tags:
amethi