| Photo credit dainik jagran |
सुलतानपुर : ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं को सुचारु ढंग से संचालित किए जाने के लिए प्रधानों को प्रशिक्षित करने की मंशा सफल नहीं हो पा रही है। दूबेपुर, कुड़वार के बाद बुधवार को कूरेभार के ग्राम प्रधानों ने चार दिवसीय प्रशिक्षण से किनारा कर लिया। बीडीओ दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन करके कहाकि जब तक ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना स्वीकृत नहीं की जाएगी, तब तक किसी भी तरह के प्रशिक्षण एवं कार्य में हिस्सा नहीं लिया जाएगा।
जीपीडीपी यानी ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत कूरेभार ब्लॉक मुख्यालय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया जाना था। सूचना के मुताबिक ग्राम प्रधान ब्लॉक पर पहुंचे जरूर, लेकिन प्रशिक्षण का बहिष्कार कर दिया। कार्ययोजनाओं की स्वीकृति न होने से नाराज ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक अध्यक्ष अमर बहादुर यादव की अगुवाई में प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। बैठक कर जिलाधिकारी को संबोधित बीडीओ को दिये गये ज्ञापन में कहा गया कि जब तक ग्राम पंचायतों की राज्य वित्त की कार्ययोजना स्वीकृति एवं प्रत्येक गांवो में पाचं-पांच कार्ययोजना की स्वीकृति नहीं की जाएगी तब तक सरकारी कार्यक्रमों का बाहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर अभय प्रताप ¨सह, मो. कलीम खां, राजेश ¨सह, दिलशाद हुसैन, जगन्नाथ यादव, अयोध्या यादव, घनश्याम, शरद निषाद, रामजगत विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, छोटेलाल, रामशदल निषाद, दुर्गा प्रसाद पांडेय सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।(दैनिक जागरण)
Tags:
sultanpur