'सप्ताह के भीतर हों शिक्षकों के तबादले व पदोन्नति'-सुलतानपुर



जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय व मंत्री डॉ.एचबी ¨सह के संयोजन में बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यसमिति की बैठक जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें वर्षों से लंबित शिक्षक समस्याओं, जिले के भीतर तबादले, प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूलों में पदोन्नति, प्रोन्नत वेतनमान, शिक्षकों व अनुचरों के विरुद्ध कार्रवाई आदि विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष पांडेय ने बताया कि बीएसए से वार्ता की गई है। इस क्रम में प्रभावी कार्रवाई करने का उन्होंने आश्वासन दिया है। वहीं संगठन ने प्रस्ताव पारित किया कि पदोन्नति व स्थानांतरण की प्रक्रिया सप्ताहभर के भीतर पूरा कर लिया जाए। इस मौके पर रणविजय ¨सह, जिला प्रवक्ता निजाम मास्टर, वीरेंद्र मिश्र, प्रशांत पांडेय, राम बहादुर मिश्र, पीएन झा, राजेश उतुरी, विनोद यादव, मायानंदा, पंकज ¨सह, एसएन वर्मा, बृजेश ¨सह आदि मौजूद रहे।(JAGRAN)

Post a Comment

Previous Post Next Post