
जायस(अमेठी)-बुधवार को प्रबंधक डूडा राजमुनि ने नगर पालिका जायस में सभासद व ईओ नगर पंचायत के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत लोगों को आवास देने के लिए फार्म भरवाने को कहा। प्रबंधक ने बताया कि अभी तक महज सात सौ फार्म भराए गए हैं। जब कि 15 सौ फार्म भराए जाने हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष पंद्रह सौ फार्म भरवाने को कहा गया है। सभासद व ईओ नगर पालिका ने जल्द ही पंद्रह सौ फार्म लोगों से भरवाकर विभाग को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags:
amethi