
सुलतानपुर : बीते दिनों दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता विजय प्रताप ¨सह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्यारों की गिरफ्तारी और लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ता आंदोलित हैं। जिनके समर्थन में बुधवार से तीन दिन तक स्थानीय अधिवक्ताओं ने भी न्यायिक कार्य न करने का फैसला किया है।
बुधवार को उपजिलाधिकारी डॉ. रमेशचंद्र शुक्ल को नौ सूत्री ज्ञापन अध्यक्ष लालबहादुर मिश्र, सचिव ओमप्रकाश गुप्त की अगुवाई में सौंपा गया। जिसमें सीबीआइ जांच की मांग, मृतक अधिवक्ता के आश्रितों को 50 लाख की सहायता और निश्शुल्क सुरक्षा व्यवस्था, एसपी का तबादला और सदर एसडीएम व सीओ सिटी के निलंबन की मांग शामिल है। ( JAGRAN )
Tags:
sultanpur