जर्मनी का गोरा ले गया, ग्वालियर की गोरी

ग्वालियर: बुधवार को ग्वालियर में एक ऐसी अनोखी शादी हुई जिसे जिसने भी देखा वो वहीं ठहर गया।
इस इंटरनेशनल शादी में दुल्हन ग्वालियर की थी तो दूल्हा जर्मनी का।  बाराती स्विट्जरलैंड, साउथ अफ्रीकाऔर जर्मनी से आए थे।
तो घराती भिंड, ग्वालियर और मुरैना से थे। शादी में घराती और बारातियों में इतने देश और शहरों का कॉम्बीनेशन देखकर हर कोई उत्सुक दिखा।दरअसल, पेशे से लेक्चरर प्रीति की मुलाकात साइंटिस्ट सेबेस्टियन से कुछ दिनों पहले गोवा में हुई थी।
देखते ही देखते मुलाकातें प्यार में तब्दील हो गईं। इसके बाद घर वालों ने शादी को अरेंज करने का फैसला लिया।
जिसके बाद सेबेस्टियन जर्मनी से बारात लेकर ग्वालियर अपनी दुल्हन को ब्याहने पहुंचे।
इस शादी में ख़ास बात ये थी कि दूल्हा-दुल्हन के साथ पूरे बाराती भी भारतीय पोशाक में थे।
जिन पर हर किसी की नज़रें टिकी हुई थीं। 
ज़ी मीडिया ब्‍यूरो 

Post a Comment

Previous Post Next Post