विशाखापट्टनम टेस्‍ट LIVE: मजबूत स्‍कोर की तरफ भारत, दोहरा शतक से चूके विराट कोहली

विशाखपट्टनम : भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत मजबूत स्‍कोर की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि, कप्‍तान विराट कोहली आज दोहरा शतक बनाने से चूक गए। हालांकि, दूसरे दिन अभी तक मैच में भारत की स्थिति मजबूत बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, कप्तान विराट कोहली आज 167 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल आर अश्विन और वीपी साहा बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर 350 के पार चला गया है।
बता दें कि गुरुवार को कप्तान विराट कोहली के नाबाद 151 रन और चेतेश्वर पुजारा के शतकीय प्रहार की मदद से भारत ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन चार विकेट पर 317 रन बना लिये थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post