SIB ने ज़ब्त किए 90 लाख़, नक्सलियों के हो सकते हैं नोट

रायपुर: स्पेशल इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो यानि SIB ने बड़ी कार्रवाई की है। SIB की टीम ने 90 लाख के 500 और 1000 रुपये के नोटों के साथ दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। ये दोनों संदिग्ध बैंक ऑफ़ इंडिया में पैसा जमा करने पहुंचे थे।
SIB की टीम लगातार ऐसे संदिग्धों पर नजर बनाए हुए है जो नक्सलियों का पैसा बैंकों में जमा करा सकते हैं। इस बार भी SIB को ये ख़बर मिली थी कि कुछ लोग नक्सलियों की बड़ी रकम बैंक में जमा कराने वाले हैं।  सूचना पर SIB सभी बैंकों पर नज़र बनाए हुए थी।नक्सल ऑपरेशन के स्पेशल डीजी डीएम अवस्थी ने बताया कि जैसे ही संदिग्ध लोग बैंक पहुंचे SIB ने उन्हें धर दबोचा और 90 लाख रुपये बरामद कर लिए। गिरफ्तार दोनों लोगों से SIB और आयकर विभाग की टीम पूछताछ कर रही है।
ज़ी मीडिया ब्‍यूरो 

Post a Comment

Previous Post Next Post