सपा नेता आजम खान अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगने को तैयार

New Delhi:  
आज़म खान के वकील ने अदालत को कहा कि हालांकि उनके बयान का मकसद पीड़ित लड़की के सम्मान को ठेस पहुँचाना नही था, इसके बावजूद वो माफ़ी मांगने को तैयार हैं। अपने एक विवादित बयान में आज़म खान ने बुलंदशहर गैंग रेप को राजनैतिक साजिश करार दिया था। अदालत ने कहा था कि आज़म खान इस बात के लिए माफ़ी मांगे।
अदालत ने इस मामले को गंभीरता से लिया है इससे पहले अदालत ने फैसला लिया था कि दूसरे देशों में ऐसे मसलों में क्या प्रैक्टिस अपनायी जाती है, इसका भी अध्ययन किया जाय।इसका मक़सद ये जानना था कि अगर कोई चर्चित चेहरा ऐसे बयान देता है तो जांच पर क्या असर पड़ता है। 
आज़म खान अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की मां हीरा बा के लाइन में लगकर पैसे बदलवाने पर भी आज़म चुप नहीं रह पाए और बोले कि अगर उन्हें पता होता तो वो खुद लाइन में लग जाते।

Post a Comment

Previous Post Next Post