उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पैसे जमा करने आई महिला के पर्स से उड़ाए 50 हजार


उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पैसा जमा कराने बैंक में गई एक महिला को 50 हजार की चपत लग गई. महिला बैंक के बाहर लाइन में लगी थी. इसी दौरान महिला के पीछे ही खड़ी एक दूसरी महिला ने उसके शातिराना अंदाज में उसके पर्स से 50 हजार रुपये निकाल लिए और मौके चंपत हो गई.
बाराबंकी में एसबीआई बैंक के बाहर पैसा जमा करने के लिए लाइल लगी थी. गीता नामक महिला भी कैश जमा कराने के लिए लाइन में लगी थी. इसी दौरान गीता के पीछे खड़ी एक महिला उससे बातचीत करने लगी और इसी बहाने उस महिला ने गीता का पर्स काटकर 50 हज़ार रुपये निकाल लिए.
गीता जब काउंटर पर कैश जमा करने के लिए पहुंची और उसने पर्स खोला तो उसका पर्स कट चुका था. उसमे रखे 50 हज़ार रुपये भी गायब थे. पर्स खाली देखकर उस महिला के होश उड़ गए.
गीता ने मामले की शिकायत बैंक मैनेजर और पुलिस से की. शिकायत के बाद बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया. जिसमें गीता का पर्स काटते हुए दूसरी महिला दिखाई पड़ी.
घटना के बाद गीता ने कोतवाली पहुंच कर इस संबंध में मामला दर्ज करा दिया है. अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की तलाश कर रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post