नौ माह पूर्व हुई लूट का आरोपी गिरफ्तार -अमेठी


Image cedit jagran

अमेठी :  कोतवाली के गरथोलिया निवासी रामलखन बीती एक फ रवरी को एसबीआई शाखा से एक लाख रुपये निकालकर घर जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने रामनगर भूपतिपुर मार्ग पर तमंचा लगाकर एक लाख रुपये छीन लिये। मामले की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया था। नौ माह बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंश शाही ने बताया कि पकड़े गये आरोपी की पहचान अनिल प्रताप सिंह उर्फ मंटू सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद वह प्रतापगढ़ के एक मामले में जेल गया था। बीती बाइस नवंबर को वह जेल से छूटा है। बताया कि आरोपी पर कंधई थाने में हत्या गैगेस्टर, गुंडा एक्ट सहित कई
मामले दर्ज हैं। आरोपी को बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी ने प्रतापगढ़ के एक अधिवक्ता की भी हत्या की थी। जिस पर काफ दिनों तक प्रतापगढ़ जिले के अधिवक्ता हड़ताल पर थे।(JAGRAN)

Post a Comment

Previous Post Next Post