मोदी की अगले महीने लखनऊ में होने वाली रैली टली



धानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले महीने लखनऊ में होने वाली रैली टल गई है। पार्टी अब अगले साल जनवरी में मोदी की रैली की नई तारीख तय करने में जुटी है। बदली रणनीति के तहत भाजपा की योजना लखनऊ में मोदी की बड़ी रैली कर प्रदेश भर में संदेश देने की है।
भाजपा की चारों परिवर्तन यात्राओं के समापन के मौके पर अब मोदी की रैली नहीं होगी। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में लखनऊ पहुंच रही यात्राओं के समापन का भाजपा नया कार्यक्रम तय करेगी। 24 दिसंबर को होने वाली मोदी की रैली टलने के पीछे रणनीतिक कारण माना जा रहा है। भाजपा की योजना लखनऊ में मोदी की बड़ी रैली कर प्रदेश भर में मजबूत संदेश देने की है। चुनावी रणनीतिकार परिवर्तन यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं की भीड़ के बजाय मोदी की रैली में आम जनता की भीड़ चाहते हैं।
पार्टी के भीतर चल रहे मंथन के मुताबिक जनवरी के पहले सप्ताह में मोदी की रैली लखनऊ में हो सकती है। रैली में प्रदेश भर से बूथ अध्यक्षों और बूथ स्तर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ उनके क्षेत्र के समर्थकों को जुटाने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा लखनऊ में मोदी की रैली को विधान सभा चुनाव से पहले की सबसे बड़ी रैली के तौर पर पेश करना चाहती है।
पार्टी मोदी की रैली के लिए रमाबाई अंबेडकर मैदान या फिर इसके बराबर का कोई दूसरे रैली स्थल का चुनाव कर सकती है। रैली के कार्यक्रम में बदलाव को यूपी में चुनाव की तिथियों से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मोदी उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान दो दर्जन से ज्यादा रैलियां करेंगे। पार्टी की योजना हर तीन जिले के बीच में मोदी की कम से कम एक रैली कराने की है।(हिंदुस्तान)

Post a Comment

Previous Post Next Post