| Image credit jagran |
अमेठी :संग्रामपुर विकास क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ एनपी सिंह ने सर्व प्रथम प्राथमिक विद्यालय तिवारी पुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय करनाईपुर व मड़ौली के सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों से कहा कि जीत का शिलशिला आगे में मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में जारी रखे। उन्होंने कहा कि बच्चों ने आज ब्लाक का सम्मान बढ़ाया है तो आने वाले समय में यही बच्चें प्रदेश के साथ ही देश का गौरव बढ़ायेंगे। उन्होंने व्यायाम शिक्षकों को मंडलीय प्रतियोगिता में बच्चों को सुनियोजित ढंग से तैयारी कराने के लिए कहा।
गत 18 व 19 नवंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज के परिसर में जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें संग्रामपुर विकास क्षेत्र के बच्चों ने कबड्डी, 50, 100 व 200 मीटर दौड़, चक्का फेंक में प्रथम स्थान लाया था। तो खो-खो, गोला फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद, अंताक्षरी समूह गान में द्वितीय व 50,100 व 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालिकाओं ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया था। ब्लाक का गौरव बढ़ाने वाले छात्रों के सम्मान में बीईओ ने सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया।
Tags:
amethi