धान खरीद शुरू न होने पर दो पर कार्रवाई, जवाब तलब-अमेठी



गौरीगंज : बुधवार को जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडे ने धान खरीद को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य वितरण अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित 28 क्रय केंद्र धान खरीदने के लिए नामांकित हैं। जिनके द्वारा अब तक1031 एमटी धान की खरीद की जा चुकी है। सहकारी समितियों के दो व पीसीएफ के नौ केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन उनके द्वारा अभी तक धान की खरीद शुरू नहीं की जा सकी है। जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सहायक निबंधक सहकारी समितियां एवं प्रबंधक पीसीएफ को उनके क्रय केंद्र पर अब तक धान खरीद शुरू न होने पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। साथ ही कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया है। 

डीएम ने सभी क्रय केंद्रों पर कर्मचारियों की उपस्थिति एवं खरीद की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद करने का निर्देश दिया है। कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं धान क्रय में लगे विभागों के अधिकारियों को प्रगति धान की खरीद कार्य की समीक्षा करने तथा उसकी रिपोर्ट डिप्टी आरएमओ के द्वारा उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही धान खरीद में हीलाहवाली न करने की चेतावनी दी है। बैठक में एडीएम एसएन यादव, क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी धीमा चंद्र गौतम सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post