जायस :रायबरेली से सुल्तानपुर तक बनने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग कस्बे के फ ायर स्टेशन के सामने लगभग 100 मीटर की दूरी तक वषरें के बाद भी मात्र इस लिए नहीं बन पा रहा कि मार्ग की कुल चौड़ाई में बिजली विभाग का एक पोल लगा हुआ है। जो लाख कोशिशों के बावजूद बिजली विभाग ने अपने अड़ियल व उदासीन रवैये के चलते अभी तक नहीं हटाया है। मजबूरन थकहार कर नेशनल हाइवे के लोग गत सप्ताह पोल के आगे पीछे 100 मीटर दूरी तक की सड़क को बिना बनाये ही छोड़कर अपना सामान समेटकर कहीं अन्यत्र चले गए हैं।
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार उक्त दूरी तक का मार्ग बिना बने ही पड़ा हुआ है। वहीं बिजली का पोल मार्ग की चौड़ाई पर होने से हर समय दुर्घटना का डर भी बना हुआ है। नागरिकों सलमान, अब्बास, मंजर समदानी, अंकित रजा, अहमद, दीपक, अनिल कुमार, फैज अली आदि ने जिलाधिकारी से माग की है कि उक्त पोल को हटवाने व बचे हुए मार्ग को बनवाने का आदेश संबंधित विभाग को दें। जिससे मार्ग पर चलने वाले राहगीरों को किसी दुर्घटना का शिकार न होना पड़े।
Tags:
amethi