सोनू शर्मा संवाददाता, ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम करौली बांगर मे बीती एक नवम्बर की रात को आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने भट्टे पर कार्य करने वाली महिलाओं के साथ लूट और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था लेकिन पाँच दिन बाद भी रबुपुरा पुलिस के हाथ खाली है पुलिस के रवैये से गुस्सायी पब्लिक ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ठाकुर धीरेन्द्र सिह के नेतृत्व मे रबुपुरा थाने का घेराव करते हुये थाना परिसर मे ही धरने पर बैठ गये और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुये लूट और गैंगरेप के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की माँग पर अड़ गये
Tags:
uttar pradesh

