नए नोट नहीं थे, ग्रामीण राशन की दुकान लूट ले गए

post-feature-image

छतरपुर। नोटबंदी का एक और असर सामने आया है। राशन खत्म हो गया, नए नोट नहीं थे, इसलिए ग्रामीण सरकारी राशन की दुकान पर टूट पड़े। सेल्समैन ने काफी दिनों से राशन नहीं बांटा था। नोटबंदी से पहले देरसवेर चल जाया करती थी परंतु अब हालत पतली हो गई। अत: ग्रामीणों ने धावा बोल दिया। दुकान का ताला तोड़ा और जिसके हाथ में जो लगा, लेकर भाग गया। 

घटना बरदौहा गांव की है। गांव के सरपंच नोने लाल पटेल ने बताया कि सेल्समैन काफी दिनों से ग्रामीणों को राशन नहीं दे रहा था। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से भी की, लेकिन उन्होंने इस कोई ध्यान नहीं दिया। जब भी ग्रामीण दुकान पर राशन लेने जाते तो सेल्समैन दुकान बंद करके चला जाता है। सेल्समैन सरकारी राशन की कालाबजारी कर रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरपंच ने बताया कि पुराने नोट बंद होने का कारण लोगों के पास रुपये नहीं थे। इसलिए वो बाजार से भी राशन नहीं ले पा रहे थे। ऐसे हालात में ग्रामीणों ने सेल्समैन के पीछे दुकान का ताला तोड़कर सारा सामान लूट लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post