अमेठी : जहां बैंक के अधिकारी 10 के सिक्के के लेनदेन पर फैले भ्रम को दूर करने के लिए कार्रवाई करने की बात कहते हैं। वहीं बैंक ही सिक्के लेने से मना कर दे तो उपभोक्ता का क्या होगा। भेटुआ के कड़ेरगाव निवासी श्रीराम मौर्य सोमवार को ग्रामीण बैंक शाखा में पैसा जमा करने आए थे।
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार श्रीराम ने काउंटर पर पैसा जमा करते समय बैंक कर्मी को 10-10 रुपये के सिक्के दिए। जिस पर बैंक कर्मी ने सिक्के लेने से मना कर दिया और वह ग्राहक से नोट देने की बात कहने लगा। श्रीराम ने मैनेजर से शिकायत की तो उन्होंने भी कर्मचारी का पक्ष लिया। नोट देने की बात कही। श्रीराम जमापर्ची, बैंक पासबुक और सिक्कों को लेकर एसडीएम अशोक कुमार कनौजिया के पास आये। एसडीएम ने एलडीएम से फ ोन करके जानकारी ली। एलडीएम ने उपभोक्ता को बैंक जाकर पैसा जमा करने की बात कही।
Tags:
amethi