मुसफिरखाना-फोरलेन के मुआवजे को लेकर मिली शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने एनएचआइ कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर बाबू द्वारा शिकायत रजिस्टर न दिखाये जाने पर डीएम ने बाबू को जमकर फ टकार लगाई। सूत्रों की मानें तो एनएचआइ में 2185 मामले विवादित बताये गये, लेकिन मौके पर स्थिति साफ नहीं मिलने पर कर्मियों को कई बार डीएम के कोप का भाजन होना पड़ा।
डीएम को आपूर्ति कार्यालय में कई विसंगतियां मिलीं। बाबू नदारद रहे। वहीं आपूर्ति निरीक्षक कक्ष में बैठे दर्जन भर लोगों से घिरे आपूर्ति निरीक्षक सिपाही लाल को अन्त्योदय कार्ड की सूची न पेश किये जाने के लिए डीएम ने जमकर लताड़ लगाई। कक्ष में मेज के नीचे पड़े पात्र गृहस्थी के कार्ड देख डीएम ने एसडीएम को कार्यालय का नियमित निरीक्षण करने का आदेश दिया। नायब तहसीलदार कोर्ट में धूल खा रही फ ाइलों का अवलोकन भी किया। कड़ी हिदायत के साथ डीएम ने लेखपालों के पेच कहते हुए कहा कि कार्य में कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम डा. वेद प्रकाश मिश्र, श्रद्धा पाण्डेय, हरिहर बाबू, दिनेश तिवारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
Tags:
amethi