लोहिया आवास की किश्त जारी करने का आदेश-अमेठी



अमेठी-गरीबों को पक्का आवास मुहैया कराने के लिए सूबे की सपा सरकार ने लोहिया आवास योजना चालू किया है। इसके तहत लोहिया समग्र गांव के पात्र लाभार्थियों का चयन वर्ष 2016-17 के लिए कर लिया गया है। लेकिन निर्माण शुरू कराने के लिए पहली किश्त अभी तक जारी नही हो सकी है। 
मंडलायुक्त द्वारा योजना की समीक्षा करने पर प्रगति शून्य पाई गई है। इस पर उन्होने तत्काल पहली किश्त की धनराशि जारी करने का आदेश दिया है। वही वर्ष 2015-16 के उन लाभार्थियों को जिनको दूसरी किश्त की धनराशि नहीं जारी हो सकी है। उन्हें भी एक सप्ताह के भीतर धन जारी करने का आदेश दिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post