
अमेठी-वित्तीय वर्ष 2016-17 में दो नवंबर से 15 दिसंबर तक की अवधि में दुकान और वाणिज्य प्रतिष्ठानों का पंजीयन कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान दुकानों और वाणिज्य अधिष्ठानों के पंजीयन में सुविधा होगी। वहीं पूर्व से पंजीकृत दुकानों आदि के मालिकों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों का पंजीयन नवीनीकरण नहीं कराया जाता है तो ऐसे प्रतिष्ठानों का नियमानुसार निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिससे सरकार को इस मद में बकाया राजस्व भी मिल सके।
व्यापारियों की सुविधा के लिए पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चिन्हित वाणिज्यक स्थलों पर विशिष्ट शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिससे व्यापारी नजदीकी शिविर में जाकर अपनी दुकान का पंजीयन व नवीनीकरण करा सकें। इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार व व्यापारियों के संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। इतना ही नहीं व्यापारियों को सरकार और सहूलियत मुहैया कराने के लिए आनलाइन पंजीकरण व नवीनीकरण की व्यवस्था उपलब्ध कराया है। इस संबंध में सहायक श्रम आयुक्त आशुतोष ने बताया कि पंजीयन व नवीनीकरण का कार्य शुरू कराया गया है।
Tags:
amethi