ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में मां-बेटे घायल-अमेठी



अमेठी-राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-वाराणसी पर स्थित गांव हड़गड़वा मोड़ पर एक ट्रैक्टर सुल्तानपुर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से ओवरटेकिंग कर रहे बाइक सवार की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें गुन्नौर निवासी महिला अमरावती 45 व उसके बीस वर्षीय पुत्र कुलदीप यादव को सिर व हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफ र कर दिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post