दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम उपकरण-अमेठी



अमेठी-सीएसआर के वरिष्ठ प्रबंधक अभिनव सिन्हा ने बताया कि शिविर में भगवान महाबीर विकलाग सहायता समिति जयपुर द्वारा दिव्यागों को कैलिपर व पैर निश्शुल्क लगाए जाएंगे। 20 और 21 नवंबर को उन दिव्यागों का पंजीकरण किया जाएगा जिन्हें कैलिपर व पांव की जरूरत है। 

 शिविर में आने वाले दिव्यांगों के खाने व ठहरने की निश्शुल्क व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की जाएगी। 22 नवंबर को कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। यह शिविर शक्तिमान व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र इंडोगल्फ परिसर में आयोजित होगा।  अभिनव सिन्हा ने क्षेत्र के दिव्यागों से शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post