कृषि विभाग की सेवाओं को आम लोगों तक कराया जाएगा उपलब्ध-अमेठी



गौरीगंज :जिले में स्थापित जन सेवा केंद्र, लोक वाणी केंद्र, जन सुविधा केंद्र, ई-सुविधा केंद्रों के माध्यम से ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं को आम जन मानस तक पहुंचाया जाएगा। शासन ने 26 शासकीय सेवाओं की तरह कृषि विभाग की योजनाओं क ो सुविधा केंद्रों के द्वारा किसानों तक पहुंचाया जाएगा। जिसके तहत मुख्य रूप से पांच सेवाओं को अनिवार्य रूप से पहुंचाया जाएगा। साथ ही 76 अन्य सेवाएं भी इसमें शामिल की जाएंगी।

 किसानों को सुविधा केंद्र के द्वारा शंकर बीजों की सब्सिडी, सामान्य बीज की सब्सिडी, कृषि रक्षा उपकरण के लिए सब्सिडी आवेदन, कृषि रक्षा रसायन, कृषि यंत्र, बखारी हेतु आवेदन, भूमि उपचार हेतु आवेदन सहित कई योजनाओं की जानकारी मुहैया कराया जाना शामिल है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि शासन के आदेशानुसार किसानों को विभाग की जरूरी योजना की जानकारी उपलब्ध कराया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post