पीएम पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा मंहगा, धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा-अमेठी



अमेठी:अमेठी के के थाना शिवरतनगंज क्षेत्र में एक युवक को फेसबुक पर पीएम नरेंद्र मोदी तथा उनके समर्थकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना बेहद महंगा पड़ गया। उसकी टिप्पणी ने नाराज लोगों ने युवक की जमकर धुनाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा तत्काल मामला भी पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
सेमरौता निवासी युवक मोहम्मद अजीम ने परसों फेसबुक पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व समर्थकों के विरोध में अभद्र टिप्पणी करने के साथ उसको पोस्ट किया था। पोस्ट होने के बाद यह टिप्पणी तेजी से फेसबुक पर वायरल हो गयी। जिसके बाद तो भाजपा समर्थकों के साथ ही पीएम के चेहतों का आक्रोश फूट पड़ा। कल दिन में यह बात लोगो में आग की तरह फैली। इसके बाद तो लोग बेहद गुस्से में थे। इन लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।वहां मारपीट बढ़ते देख लोगो ने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस बेहद अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी के युवक को थाने ले आई। थाने में भी आक्रोशित लोगों की भीड़ काफी देर तक जमा रही। यह लोग उस आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे। यह मामला गंभीर होते देख पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया। इस बावत थानाध्यक्ष राम राघव सिंह ने बताया की आरोपी युवक को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्यवाही की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post