अमेठी :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अमेठी तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडे ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता परक ढंग से किया जाय। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने वाले मामलों को दोबारा निस्तारण के लिए तहसील को भेजा गया है। लेकिन समय से उपलब्ध न कराने पर लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए दो दिन के भीतर निस्तारित करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि शिकायत का निस्तारण न होने पर पीड़ित जनता परेशान हो रही है। जो शासन की मंशा के विपरीत है। ऐसा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं समय बद्ध निस्तारण न करने पर सीओ चकबंदी अमेठी ईओ नगर पालिका अमेठी, बीडीओ अमेठी, संग्रामपुर व भेटुआ, एबीएसए एसडीओ विद्युत, अधिशासी अभियंता सिचाई के साथ थानाध्यक्ष संग्रामपुर, पीपरपुर से जबाब तलब किया है। पहले मिली शिकायतें जो लंबित हैं उन्हें एसडीएम व सीओ को नियमित मानीट¨रग कर अतिशीघ्र निस्तारित कराने का आदेश दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्षों को क्षेत्र में गश्त करने तथा छोटी से छोटी घटना को पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता से निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी समस्या का प्राथमिक स्तर पर निस्तारण कर देने से बेहतर कानून व्यवस्था बनाया रखा जा सकता है। तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ओमप्रकाश, परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ल, एसडीएम अशोक कुमार कनौजिया, प्रभागीय वनाधिकारी आरए प्रसाद सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Tags:
amethi