
जगदीशपुर:मिली जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के बेसन का पुरवा निवासी छंगा अपने पुत्र पिंकू के साथ बाइक से जगदीशपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही रंकापुर गाव के पास पहुंचा ही था की सामने से आ रहे गाजीपुर निवासी विकास की बाइक से जोरदार आमने सामने भिड़ंत हो गयी। जिसमे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। वहीं बगल से जा रहा नरेश का ठेला भी चपेट में आने से टूट गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भेजवाया गया। जहां छंगा को लखनऊ रेफ र कर दिया गया है। दूसरी घटना उस वक्त घटी जब दोभियार निवासी रमेश अपनी पत्नी उर्मिला को बाइक से लेकर किसी काम से जगदीशपुर जा रहे थे कि रानीगंज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उर्मिला को चोट आई हैं।
Tags:
amethi