
अमेठी :उपजिलाधिकारी अशोक कु मार कनौजिया ने कोतवाली में समाधान दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनीं। जिसमें एसडीएम के सामने 12 लोगों ने फरियाद लगाई। जिसका एसडीएम ने सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया। शेष मामलों में उन्होंने टीम भेजकर मामलों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। संग्रामपुर में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेम नारायण सरोज की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। दिवस में छह शिकायतें आई। जिसका मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण कराया गया। पीपरपुर में प्रभारी थानाध्यक्ष पारसनाथ सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। दिवस में छह मामले आये। मौके पर दो मामलो का निस्तारण कराया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को गाव भेजा गया है। समाधान दिवस में तहसीलदार श्रद्धा सिंह, सीओ जीडी मिश्र, कोतवाल धर्मेश कुमार शाही, राजस्व निरीक्षक अविनाश तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
सात शिकायतों का हुआ निस्तारण
सिंहपुर : थाना शिवरतनगंज में आयोजित समाधान दिवस में कुल पंद्रह शिकायते प्राप्त हुई। सबसे ज्यादा शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित रही। जिसमे राजस्व व पुलिस टीम ने मिलकर सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। शेष आठ शिकायतें राजस्व व पुलिस कर्मियों को सात दिन के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए गये।(दैनिक जागरण)
Tags:
amethi