सीओ ने सुरक्षित यातायात के प्रति बच्चों को को जागरूक किया -अमेठी

image credit jagran
अमेठी:सीओ जीडी मिश्र ने शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को
संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में यातायात नियमों की अनदेखी के कारण हर रोज
लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
इसलिए सभी को नियमों के प्रति सजग रहना आवश्यक है। कहा कि सबसे अधिक दुर्घटना के शिकार युवा और बच्चे हो रहे है। कहा कि सड़क पार करते समय दोनों ओर मार्ग देखने के बाद ही सड़क को पार किया जाय। वाहन चलाते समय अपना कागजात दुरूस्त रखें। कहा कि हेलमेट के बगैर चलने से चालीस प्रतिशत के अधिक लोग गंभीर दुर्घटना के शिकार हो जाते है। जिससे उनको असाध्य बीमारियों का शिकार भी होना पड़ता है। आवाहन किया कि प्रत्येक बच्चा और युवा यातायात नियमों का पालन करें। सुरक्षित यातायात के लिए सभी को सजग रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को प्रभारी निरीक्षक धर्मेशशाही ने भी संबोधित किया। वहीं गौरीगंज में यातायात प्रभारी हरीराम यादव ने मानकों को ताक पर रख वाहन का संचालन कर रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की।

Post a Comment

Previous Post Next Post